भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

एक अखबार के संपादक के फ्लैट मे चोरी

0 22

संदीप गुप्ता संवाददाता

लोनी,गाजियाबाद। बेखौफ चोरो ने दिनदहाड़े एक अख़बार के संपादक के फ्लैट का ताला तोड़कर फ्लैट मे रखे फर्नीचर को चोरी कर लिया है! इस घटना की लिखित शिकायत पीड़ित ने संबंधित चौकी से की है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक अखबार की संपादक पूनम कुमारी का बिल्डिंग नंबर ए-57, फ्लैट नंबर जीएफ 3 रेल विहार सोसायटी लोनी गाजियाबाद है। दोपहर को लगभग 3:30 बजे के आसपास जब पीड़ित अपने फ्लैट पर पहुंची तो वहां पर फ्लैट का ताला टूटा पड़ा था और फ्लैट से फर्नीचर गायब था, जब पीड़ित ने अपने पड़ोसी से पूछा तो जानकारी मिली की दो लड़के 2 बजे के आस पास फर्नीचर लेकर गये। पीड़ित ने उक्त घटना की जानकारी डीएलएफ चौकी पर दी।पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की! पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More