जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को लोक सभा 73 से सहयोगी गठबंधन पार्टियों ने बनाया प्रत्याशी

घोषणा होते ही सहयोगी पार्टी व जन अधिकार पार्टी कार्य कर्ताओं में बना हर्ष का माहौल बधाई देने वालों का लगा तांता
————————————————-
डा. दिनेश मौर्य की रिपोर्ट
जौनपुर। लोक सभा जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी को पटकनी देने वाले मजबूत प्रत्याशी की तलाश में जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों में मंथन लम्बे समय से चलता रहा वही आज एक मजबूत और जनप्रिय नेता के रूप में ख्याति प्राप्त प्रत्याशी के रूप में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के नाम की घोषणा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए जाने की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई । यह खबर सुनते ही समाजवादी पार्टी और जन अधिकार पार्टी कार्य कर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जौनपुर लोकसभा सीट 73 में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाते देखे गए । पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री बाबू सिंह कुशवाहा को बधाई देने के लिए पार्टी कार्यालय पर देर रात तक ताता लगा रहा है।
