भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शहर में राहगीरों के लिए ठंडे पानी व बतासे की सेवा शुरू

0 1,470

कोलकाता । बंगाली नव वर्ष के उपलक्ष्य व गर्मी के मौसम को लेकर समाज सेवी संस्था पथिक प्रेमी ने शहर में राहगीरों के लिए ठंडे पानी व बतासे की सेवा शुरू की है, ताकि आने जाने वाले लोगों को पानी के लिए न भटकना पड़े।

पानी की सेवा कालीघाट मंदिर के इलाके में शुरू की गई है। बाद में अन्य जगहों पर भी यह सेवा शुरू की जाएगी। शुभारंभ प्रतिष्ठित समाजसेविका व ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती सुमोना सरकार ने किया। ट्रस्ट के सचिव श्रीमंत चंद्रा ने बताया कि गर्मी के मौसम के कारण राहगीरों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था, इस परेशानी को देखते हुए ट्रस्ट ने ठंडे पानी व बतासे की सेवा शुरूआत की गयी है ।

 

बाद में शहर के अन्य मुख्य जगहों पर यह सेवा शुरू की जाएगी। इस मौके पर बिपासा चाकलादर, कोयल बनर्जी व विदिशा शाहा भी मौजूद थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More