भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

एक शिक्षण संस्थान की स्थापना करना , एक नहीं सैकड़ो मंदिरों की स्थापना करने के बराबर है – प्रो. संजीत कुमार गुप्ता

0 30

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। सब चाहते हैं अच्छा बनना, सबको अच्छा चाहिए, अच्छा बनने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं , अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी से करें । अच्छा बनने के लिए विद्यालय ही ऐसी संस्था है जहां अच्छा बना जा सकता है । मेरा यह सौंभाग्य है कि इतने सारे लोगों को एक साथ नव वर्ष की शुभकामना दूँ । एक शिक्षण संस्थान की स्थापना करना एक नहीं सैकड़ों मंदिरों की स्थापना करने के बराबर है । उक्त उद्गार जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता जी ने अवध बिहारी सिंह (ए .बी .एस ) इंटरनेशनल स्कूल के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किया । श्री गुप्ता ने कहा कि ‘ विद्याद्दाति विनय’ विद्या विनम्रता से आती है। हमे विनम्र होना चाहिए , अहंकारी नहीं होना चाहिए । अहंकारी अपना सब कुछ खो देता है। हमें अपनों से बड़ो का आशीर्वाद विनम्रता के साथ ग्रहण करना चाहिए ।

स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह ( मंटू ) सर ने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना के पीछे हमारी यह सोच है कि एक ही स्थान पर प्लेग्रुप से लेकर सन्नात्तकोतर व तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाए । जो बच्चा आज प्लेग्रुप से प्रवेश लेगा वह जब अपनी शिक्षा पूरी कर विद्यालय परिवार से जाए तब समाज में एक अच्छा इंसान बनकर अपनी ख्याति फैलाएं । रोजगार के लिए उसे दर – दर की ठोकर ना खानी पड़े । यह हमारा प्रयास है । यह विद्यालय जनपद का इकलौता ऐसा विद्यालय बनेगा जहां बच्चों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए ।

समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया । समारोह को सकुशल संपन्न कराने में विद्यालय परिवार पूरी तनमयता के साथ लगा रहा ।समस्त आगंतुकों का आभार महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने व्यक्त किया वह संचालन रितिका मैम ने किया ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More