युवा समाजसेवी विशाल सिंह ने सांसद व भाजपा प्रत्याशी बी.पी. सरोज को दिया बधाई

भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद बी.पी. सरोज को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोक सभा 74 मछलीशहर से पुनः प्रत्याशी बनाये जाने पर युवा समाजसेवी विशाल सिंह सहित तमाम समर्थकों ने सांसद बी. पी. सरोज को बधाई दिया। इस मौके पर युवा समाजसेवी विशाल सिंह ने कहा कि सांसद बी.पी. सरोज ने लोकसभा मछलीशहर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है जो उसी का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद बी. पी. सरोज को पुनः प्रत्याशी बनाया है । विशाल सिंह ने कहा कि मै भाजपा शीर्ष नेतृत्व का ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ।
