भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिला चिकित्सालय में खराब पड़े जनरेटर और पंखों के लिए जिलाअधिकारी ने सीएमएस को शो काज नोटिस जारी किया

0 21

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार बुधवार को दोपहर में जिला चिकित्सालय, बलिया का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वहां पर आपातकालीन कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, पोस्ट कोविड वार्ड, मेडिकल वार्ड, ईएम‌ओ वार्ड और चिकित्सालय में स्थित ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के इमरजेंसी और वार्ड में जाकर मरीजों से बातचीत की और चिकित्सालय में मिलने वाले निःशुल्क सुई दवाई और भोजन के अलावा पंखा, कूलर एसी के बराबर संचालित होने की जानकारी ली।

चिकित्सालय में एडमिट मरीजों ने सकारात्मक उत्तर दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में चिकित्सालय परिसर और उसके प्रत्येक कक्षों की बेहतर साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने और पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भ्रमण कर मरीजों को मिलने वाली सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर परेशानी का मामला संज्ञान में आया। इस पर उन्होंने सीएमएस और आयुष मित्र पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई। जल्द से जल्द इस व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड संबंधित अव्यवस्था को लेकर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन लगाकर अवगत कराया। वहीं, इस समस्या को निस्तारित कराने का निर्देश दिया।

इसी दौरान चिकित्सालय में खराब पड़े जनरेटर और पंखों के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाते हुए शो काज नोटिस देने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमएस को पंखों और जनरेटर संबंधी खामियों को दो दिनों के अंदर दुरुस्त कराने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुजित कुमार यादव सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More