भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जारही समस्त जनकल्याण कारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है – सी.बी मिश्र

0 43

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। भा. ज. पा. नेता,अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति रानीगंज सी बी मिश्र को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कौशिक द्वारा प्रदेश सचिव नियुक्त किये जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उमंग की लहर दौड़ पड़ी है। बधाइयों का तांता लगा हुआ है।संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमेर कुंवर ने कहा कि श्री मिश्र की नियुक्ति से संगठन को प्रदेशस्तर पर काफी बल मिलेगा।शुभकामना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री उ प्र सरकार श्री उपेन्द्र नाथ तिवारी, भा.ज.पा.जिलाध्यक्ष संजय यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चेयर मैंन जिलासहकारी बैंक विनोद शंकर दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,कन्हैया सिंह ,अमिताभ उपाध्य,अशोक पाठक,खड़क तिवारी,कमलेश सिंह, तेज नारायण मिश्र,परमेश्वर गिरी,राजीव उपाध्याय,सियाराम यादव,जितेंद्र राय,रमेश सिंह,रत्नेश सिंह,गुड्डू सिंह,आशीष ओझा, आदि।
अपनी इस उपलब्धि पर श्री मिश्र ने देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री मोदी जी,श्रीअमित शाह जी,श्री जे पी नड्डा जी,मुख्य मंत्री श्री आदित्य नाथ योगी जी सहित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कौशिक,राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासन समिति डॉ. के सी त्रिपाठी सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा जो उनके प्रति विश्वास व्यक्त किया गया है उसके प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन एवं पार्टी में समर्पित भाव से अपने जीवन को लगाने के संकल्प का आश्वासन दिया ।
श्री मिश्र ने कहा कि अभी प्रदेश के जिले स्तर पर कार्यालयों की स्थापना करनी है ताकि मा.प्रधान मंत्री जी के निर्देशन में चलाई जारही समस्त जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पहुंचाया जा सके और देश का कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More