थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार

संदीप गुप्ता संवाददाता की रिपोर्ट
गाजियाबाद। जनपद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा दिनांक सोमवार दिवस को गश्त के दौरान हरदन वाटिका के पीछे खाली ग्राउन्ड चौकी रामपार्क क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाला एक चोर साहिल पुत्र शफी मौहम्मद निवासी चौपला वाली गली सुधीर एन्कलेव निकट आलम ड्राईक्लीनर के पास थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस द्वारा बताया गया है कि उपरोक्त वाहन चोर के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद की गई।
वही पुलिस पूछताछ करने पर वाहन चोर ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी कर सस्ते दामों पर बेच देता हूं।
