होली पर्व में जनपद मे लोगो का उत्साह देखने को मिला


संदीप गुप्ता संवाददाता की रिपोर्ट
गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में इस बार रंगों का त्योहार होली युवाओ और महिला पुरूषों व बुर्जगो ने बहुत धूमधाम से मनाई।एक दिन पहले ही लोगों ने सुबह से ही पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ होली पर्व मनाने की शुरुआत कर दी। रंग-अबीर और गुलाल उड़ाकर लोगों को पर्व की बधाई दी। जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। बाजार में भी पर्व की रौनक दिखी। पिचकारी, रंग, अबीर-गुलाल सहित किराना, मिठाई, सब्जी, फल आदि की दुकानों से लोगों ने खरीदारी की।वही त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। पूरे घर की सफाई व पोछा कर लिया गया। किराने की दुकान से आए सामानों को छांटकर रखा गया और महिलाओं ने इसके बाद पकवान बनाने की तैयारी शुरू कर दी। उधर, बाजार में भी अन्य दुकानों की अपेक्षा पिचकारी व रंग, गुलाल की दुकानों पर भीड़ दिखी। बच्चों ने अभिभावकों संग मनपसंद पिचकारी की खरीदारी की। टंकी, लंबी वाली पाइप की पिचकारी की मांग सबसे ज्यादा रही।वही लोनी बाजार व गाजियाबाद महानगर के अनेक बाजारो वसुंधरा व इंदिरा पुरम, भोपरा,मोहननगर मे दुकानदार अपनी दुकानों पर ग्राहकों के आने से खुश दिखे। वही लोनी क्षेत्र के सिद्ध बाबा मंदिर के नियर राना इलैक्ट्रिक स्कूटी पर ढोलक मंजिरा बजाकर भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी के होली पर्व से सम्बंधित गाने गाकर भक्ति मय होली पर्व मनाया गया।
