भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में भगत सिंह को किया गया नमन

0 15

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह की स्मृति में ‘क्रान्तिकारी राष्ट्रवाद : प्रभाव और प्रासंगिकता’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के छाया चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। अध्यक्षीय उद्‌बोधन देते हुए डॉ. पुष्पा मिश्रा, निदेशक, शैक्षणिक ने क्रांतिकारी आंदोलन से राष्ट्रहित में आत्मोत्सर्ग की प्रेरणा लेने का निर्देश युवाओं को दिया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अजय चौबे ने अतीत से सीख लेकर बेहतर भविष्य बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। राजनीति विज्ञान विभाग के एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. छबिलाल ने अपने व्याख्यान में भगत सिंह के व्यक्तित्व और उनके विचारों पर विस्तार से बात की। मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के प्राध्यापक व संगोष्ठी समन्वयक डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपने व्याख्यान में क्रान्तिकारी आन्दोलन के कारण, घटनाक्रम तथा प्रभाव और उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से बात की। मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के पूर्व छात्र इंद्र प्रकाश सिंह, सुम्बुल फैज़ानी तथा द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा लक्ष्मी गुप्ता ने भी भगत सिंह के जीवन चरित पर अपने विचार साझा किए। कुलानुशासक व विभाग प्रभारी डॉ. प्रियंका सिंह ने छात्रों को अनुशासित रहकर राष्ट्रहित में प्रयास करने का सुझाव दिया और संगोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता वर्मा और स्वागत अश्वनी गुप्ता ने किया। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय परिसर के प्राध्यापक, विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More