भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

चुनाव पाठशाला मे मतदाताओ ने वोट करने का लिया संकल्प

0 11

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देशन मे चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में चुनावी पाठशाला लगाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय जपटापुर, ब्लाक शाहगंज में चुनाव पाठशाला आयोजित किया गया। जिसमे लोगो को आगामी 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इसके लिए बच्चों व अभिभावकों को संकल्प दिलाया गया तथा उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल ने मतदाताओ को जागरूक करते हुए कहा कि मतदाता बनना अपने आप मे एक गर्व की बात है इसलिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए 25 मई को मतदान जरूर करे क्योकि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओ का वोट करना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को जिम्मेदारी देते हुए कहाँ कि मतदान केंद्र स्तर पर व सभी विद्यालयो पर चुनावी पाठशाला लगाते हुए समुदाय के लोगो को जुटाऐ और लोगों को लोकतंत्र के महत्व के बारे मे बताते हुए मतदान करने के लिए जागरुक करें। जो मतदाता बाहर रह रहे हैं उन्हें भी मतदान करने के लिए बुलाने हेतु प्रेरित करें।
इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सै. मो. मुस्तफा, प्रधानाध्यापक मनोज यादव, एआरपी धर्मेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, रजनीश सिंह, मनबहाल, रीमा सिंह, अनिता गुप्ता, प्रेम प्रकाश यादव, किरन यादव, हैदर मेहदी, भावेश सोनकर, अरविन्द सिंह, रवि भूषण मिश्रा, अशोक मौर्य, मो फैजान, भोलानाथ चौहान, आदि उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More