भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जवान की पत्नि को गोली मारने वाला शिक्षक गिरफ्तार

0 16

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिश्र नेउरी (भट्ठा के पास) में शुक्रवार की सुबह ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है। घायल महिला का पति आइटीबीपी का जवान है। उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 307/504 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया। उसके पास से पिस्टल एवं खोखा बरामद हुआ है।

गंगा पार जवही गांव निवासी आईटीबीपी जवान सुदामा यादव शहर के मिश्रनेवरी में घर बनाकर रहते हैं। घर पर पत्नी सिंधु यादव (36) दो बच्चों के साथ रहती है। उनके पड़ोस में पंकज कुमार के मकान में धनश्याम सिंह निवासी शिवपुर दियरा किराए पर रहता है। घनश्याम, सिंधु यादव के दोनों बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। घनश्याम का चाल चलन अच्छा नहीं दिखा तो सिंधु देवी के पति सुदामा यादव ने करीब एक सप्ताह से उसे घर आने से मना कर दिया था। इससे बौखलाए घनश्याम सिंह ने शुक्रवार की सुबह सिंधु देवी को गोली मार दिया, जो बाएं कंधे के पास जा लगी। सिंधु देवी के बड़े पुत्र ने बताया कि घनश्याम इसके पहले मेरे दादी से झगड़ा कर चुका है, लेकिन दादी कुछ नहीं बोली। घटना के पीछे शिक्षक और घायल महिला के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More