गाजियाबाद की तहसील लोनी में लव जिहाद लैंड जिहाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों ने दिया प्रशासन को ज्ञापन


गाजियाबाद ब्यूरो चीफ संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में धर्मांतरण लवजिहाद और लैंड जिहाद की घटनाऐं लगातार बढ़ती जा रही है जिसको लेकर आज हिंदू जागरण मंच ने तहसील लोनी में उप जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार रति गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन , जिसमें क्षेत्रीय हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे , हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लोनी प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर भू माफिया महबूब अली पर सरकारी भूमि खेल मैदान पर कब्जा करने को लेकर आपत्ति जताते हुए दिया ज्ञापन। हिंदू संगठनों ने प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने का की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर हिस्ट्रीशीटर भूमाफिया महबूब अली के ऊपर केस दर्ज कर उसे जेल नहीं भेजने की कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे तहसील से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेेराव। ज्ञापन देने में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक नितिन शर्मा ने हिंदू जागरण मंच के बैनर के तले सभी संगठनों को एकजुट कर, सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि यदि 1 सप्ताह के अंदर प्रशासन ने हमारी मांग नहीं सुनी तो सभी कार्यकर्ताओं को जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करने के लिए तैयार रहना होगा। जिस पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में हुंकार भरते हुए एक साथ जय श्री राम के नारों से गूंजा तहसील परिसर।
