ब्रेकिंग न्यूज़- पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी पहुंची थाने, लगाई न्याय की गुहार-

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौरैयाडीह निवासिनी मधु पांडेय पत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने स्थानीय थाना मुंगरा बादशाहपुर में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है, उन्होंने भारतीय सहारा समाचार टीम को बताते हुए कहा कि उनके देवर प्रकाश पांडेय और पत्नी अलका पांडेय व उनके बेटे अरुण पांडेय द्वारा द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसकी शिकायत 112 नंबर और स्थानीय थाने में कई बार किया गया, किंतु प्रशासन द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं होती, और कहा कि उनके देवर प्रकाश पांडेय और पत्नी अलका पांडेय द्वारा उनके पति सुभाष पांडेय को प्रभाव में लेकर अचल संपत्ति को भी गलत तरीके से अपने नाम करा लिया है, मुंबई कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है जिस घर में रहने के लिए उस घर में भी उन्हें नहीं रहने दिया जा रहा है, और कहा कि उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की भी धमकी मिली है , ऐसे ही कई गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है, अब देखना यह है कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है!
