ननिहाल में आए 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से हुई मौत- परिवार में मचा कोहराम
वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैरोपुर में तालाब में नहाते समय 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार ग्राम भैरोपुर में दिनांक 7/6/ 2023 को नितेश पटेल के घर बारात आई थी, और उसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने माता-पिता के साथ 12 वर्षीय बालक अपने ननिहाल में पहुंचा था , उक्त बालक का मूल निवास प्रतापगढ़ जिले के बोर्रा सुल्तानपुर बताया जा रहा है,
शादी के दूसरे दिन दिनांक 08/06/2023 को दोपहर 2:00 उक्त बालक हमउम्र के तीन चार बच्चों के साथ ननिहाल से 100 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब मे नहाने के लिए गया, नहाते समय उक्त बालक तालाब के गहरे पानी वाले जगह पहुंच गया, जहां पानी अधिक था, जब बालक पानी में डूबने लगा तो उसे देखकर बाकी के बच्चों ने घबराकर घर की ओर भागे, परिजनों को सूचना दी ,सूचना पाकर ननिहाल के लोग और बच्चे के पिता चीखते चिल्लाते तालाब पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी बालक पूरी तरह से तालाब में डूब चुका था, किसी तरह ग्रामीणों की मदद से बच्चे को निकाला गया और पेट दबा दबा कर पानी भी निकाला गया, और आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मचा है, सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच चुकी थी, परिजनों ने कहा वह पीएम नहीं कराना चाहते हैं, पंचनामा करके ही बच्चे का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं।
