भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश एससी मोर्चा ने कार्यक्रम में गिनाई मोदी सरकार की योजनाये

0 45

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

पूर्वी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण बैठक के अध्यक्षता योगेंद्र राजौरा ने की इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर मीडिया प्रभारी उत्तर पूर्वी जिला दीपक चौहान उपस्थित रहे। दीपक चौहान ने बताया 9 साल बहुत ही बेमिसाल रहे जिसमें गरीब और जनकल्याण सेवाओं को निरंतर आगे बढ़ाने का मोदी सरकार ने काम किया। इसी को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता कर रहे हैं उन्होंने बताया कि 30 मई से शुरू हुए कार्यक्रमों में कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और यह कार्यक्रम 30 जून तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक इस अभियान के तहत पहुंचाना है और केंद्र सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं का उल्लेख किया जिसमें स्वच्छ भारत आयुष्मान योजना उज्जवला योजना डिजिटल इंडिया स्टार्टअप इंडिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन रैंक वन पेंशन फसल बीमा योजना जन धन योजना व अन्य कई योजनाओं का उल्लेख विस्तार से कार्यकर्ताओं के समक्ष किया। यह भी बताया कि दिल्ली सरकार हर पहलू से फैल रही है लेकिन केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को इस साल के बजट में प्राथमिकता दी हाईवेज के लिए दिल्ली सरकार को 60000 करोड रुपए दिए अस्पतालों के लिए 8000 करोड़ रुपए मेट्रो के विस्तार के लिए 13000 करोड़ विश्वविद्यालयों के लिए 3000 करोड़ पेंशन योजना के लिए 700 करोड रुपए दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के लिए प्रति वर्ष 450 करोड रुपए केंद्र सरकार द्वारा खर्च किए जाते हैं। दिल्ली में सबसे बड़ा इको पार्क केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। ईस्टर्न वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे केंद्र केंद्र सरकार की योजना वसंत कुंज से गुरुग्राम तक सुरंग दिल्ली में तीसरी रिंग रोड नेशनल वॉर मेमोरियल कर्तव्य पथ द्वारिका में एशिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर यमुना के किनारे 12 डायवर्सिटी पार्क सेम के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बस से 7200000 लोगों को मुफ्त राशन प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रधानमंत्री जन औषधि योजना करुणा काल में केंद्र द्वारा डॉक्टर दवाइयां एंबुलेंस और ऑक्सीजन पीपीई किट मास्क उपलब्ध कराने का कार्य मोदी सरकार ने किया। मुफ्त वैक्सीनेशन जहां झुग्गी वहीं मकान दुकानों को फ्री होल्ड करना खोखा पटरी वालों को आर्थिक मदद एनडीएमसी कर्मचारियों को पक्का करना यह सब कार्य मोदी सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए। परंतु दिल्ली में झूठ और छलावे कि केजरीवाल सरकार नेसरा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया स्वयं केजरीवाल ले अपने शीश महल पर 171 करोड रुपए खर्च किए। पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना का भारतवासी लाभ ले रहे हैं परंतु दिल्ली सरकार ने इस योजना को दिल्ली में लागू ना कर कर दिल्ली की जनता के साथ ठगी और विश्वासघात किया है प्रधानमंत्री आवास योजना को भी दिल्ली सरकार ने दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली सरकार के 2 मंत्री जेल की सलाखों के पीछे है। और इनके कई विधायकों पर भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। स्वयं केजरीवाल भी भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त हैं और इनके शीश महल शराब घोटाले मनी लॉन्ड्रिंग जैसे घोटाले जनता के सामने आ चुके हैं। इस बैठक में उमेश माथुर सुरेश कैन जगदीप गौतम दिनेश सागर अमित सैनी रोहित भंवर सिंह वीरेंद्र सूर्यवंशी ममता के साथ-साथ समस्त अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता बंधु व भगिनी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More