भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

इटहरा से कोदहू बाईपास का निर्माण 1 मई तक शुरू नही हुआ तो 5 मई से रेल रोको आंदोलन – जज सिंह अन्ना

0 13

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में समाजसेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में क्षेत्रीय आंनदोलन कारियोंने मांग किया हझ कि बहु चर्चित मुंगरा बादशाहपुर रेल फाटक जाम समस्या-नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा शीघ्र बनवाया जाए । आंदोलनकारियों मंगलवार को सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक आंन्दोलन किया। इस जाम में जहां शव मिट्टी और एंबुलेंस भी 5 घंटे जाम खुलने का इंतजार करते हैं ऐसी विकराल समस्या का निदान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जिलाधिकारी जौनपुर नहीं कर पा रहे हैं जबकि नितिन गडकरी अभी पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आए थे उन्होंने घोषणा किया कि मैं जौनपुर से प्रयागराज रोड का कायाकल्प बहुत शीघ्र ही करूंगा लेकिन जनता इसे जुमले बाजी समझ रहीं हैं । अन्ना ने कहा कि जनता की समस्या सबसे अधिक मुंगरा बादशाहपुर रेलवे फाटक जाम है इसलिए हम ग्रामीण क्षेत्र की जनता वाहन चालक व्यापारी छात्र नेता सभी एक साथ विनम्रता पूर्ण आग्रह कर रहे हैं कि इटहरा से कोदहू बाईपास का निर्माण 1 मई तक शुरू करा दिया जाए अन्यथा 5 मई से रेल रोको आंदोलन की घोषणा की जाती है । अन्ना ने कहा कि नितिन गडकरी की घोषणा केवल चुनाव परिणाम भुनाने की है और समस्याओं का निजात दिलाने की नहीं है। इसलिए हम सभी लोग एक स्वर से कह रहे हैं कि नितिन गडकरी महोदय आप सर्वप्रथम मुंगरा बादशाहपुर रेल फाटक जाम समस्या से निजात पाने के लिए इटहरा से कोदहूं बाईपास का निर्माण और और ओवरब्रिज का निर्माण तत्काल शुरू करा दें अन्यथा जौनपुर और मछली शहर दोनों लोकसभा चुनाव जनता आपको हराएगी और जनता बार-बार अब रेल रोको आंदोलन करेंगी और जनता प्रतापगढ़ जंघई जंक्शन रेल खंड को बाधित करेंगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More