अयोध्या में मुंबई के मानस मंडलों द्धारा श्री राम चरित मानस पाठ,एवं विशाल भंडारा होगा आयोजन


विशेष संवाददाता जय प्रकाश तिवारी
अयोध्या। मानस पाठ करने वाले मंडलों का संगठन, मानस परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री धाम अयोध्या में बड़े पैमाने पर श्री रामचरित मानस पाठ करने का संकल्प लिया गया है जिसके लिए 8अप्रैल को मुंबई से कई संस्था के प्रतिनिधि अयोध्या के ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेंगे जिसकी विदाई देने स्वय महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मनगंटीवार उपस्थिति रहेंगे,11, 12अप्रैल को सुग्रीव किला में देश भर के मानस मंडल श्रीरामचरितमानस पाठ करेंगे , पूर्णाहुति पर संतो, महंतो, संस्कृति के विद्यार्थियों के साथ साथ हजारों लोगों के लिए भंडारा आयोजित किया गया है, मानस परिवार सेवा ट्रस्ट मुंबई में करोना काल में,राशन वितरण हर वर्ष हजारों बच्चो को नोटबुक वितरित सहित तमाम सामाजिक कार्य करती है , बीमार व मृत्यु हुए मानस कलाकारों को आर्थिक सहायता देने का कार्य करती है।
वहीं पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि यह अखंड रामायण श्री राम चरित मानस पाठ का आयोजन श्री धाम अयोध्या जी के मंदिर निर्माण और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पबद्ध है जिसको लेकर हम सभी मानस प्रेमी और समस्त सनातनी हिन्दू धर्म के सहयोगी भक्त के सहयोग और स्नेह और प्यार आशिर्वाद से यह पुनीत कार्य करने के लिए अपने सहयोगी,पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में 6 दिन मानस परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।

