संपन्न हुआ भगवान राम का जन्म उत्सव, वितरण किया गया भंडारा प्रसाद

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
गाजियाबाद । भगवान राम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर समाज सेवी तथा भाजपा के जुझारु सिपाही हेमकर नरेन मिश्रा की अगुवाई में मोहक भंडारा प्रशाद वितरण हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दोपहर बारह बजे से लोनी के कीर्ति विहार इलाके में आयोजित भंडारा वितरण समारोह के दौरान पंडित बिजेन्द्र शर्मा, चौ० जगरूप, मनोज नारायण शास्त्री, रमेश चंद्र शर्मा, विजय बहादुर शर्मा, गजेन्द्र कुमार, विश्वजीत, उमेश कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार, संतोष कुमार शर्मा, उमाशंकर शर्मा, राजीव शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, विवेक शर्मा, आदि ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। समस्त लोनी वासियो को पावन रामनवमी की शुभ कामनाएं देते हुए हेमकर नरेन मिश्रा ने कहा- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन चरित्र हम सबके लिये प्रेरणास्त्रोत है क्योंकि भगवान राम ने कभी भेद नही किया, जहाँ उन्होने विश्वामित्र ऋषि से ज्ञान प्राप्त किया तो वही शबरी के जूठे बेर भी खाए और महर्षि बाल्मीकि का अथित्य भी स्वीकार किया। समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता मनोज नारायण शास्त्री ने कहा – सनातन धर्म विश्व का पुरातन धर्म है इसलिये हम सभी को ऐसे पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन करने चाहिये। पंडित बिजेन्द्र शर्मा ने कहा-ऐसे कार्यों से जहाँ समाज मे जागरुकता आती है वही अपने आराध्य के प्रति आस्था भी बढती है।

