भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुए

0 7

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

पिण्डवाड़ा(राजस्थान)। राजस्थान के सिरोही जिले में नियुक्त शिक्षक गुरुदीन वर्मा को सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट(उत्तरप्रदेश) द्वारा मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।
वर्मा ने मीडिया बताया कि कोरोना काल में सन 2019 से 2021 तक उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों के कारण उनको यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। कोरोना काल में उनके द्वारा विद्यालय के छात्रों को मोहल्ला शिक्षण केंद्र बनाकर पढ़ाया गया और इस दौरान उन्होंने छात्रों को मास्क तथा अध्ययन एवं लेखन सामग्री भी वितरित की। इसी के साथ साथ उन्होंने गांव में कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए जागरूकता रैली का भी आयोजन किया और कोरोना ग्रस्त परिवार एवं उनकी बस्ती में भोजन सामग्री वितरण की ड्यूटी भी अपनी जान की परवाह किए बगैर ईमानदारी से निभाई। जबकि इस कोरोना काल में लोग कोरोना ग्रस्त लोगों एवं बस्ती में जाने से बचने लिए तरह तरह के बहाने बनाकर दूर भागते थे।
ज्ञात हो कि उक्त संस्था द्वारा यह पुरस्कार वर्मा को ऑनलाइन 2 मार्च 2023 को प्रदान किया है। कोरोना काल में इन कार्यों के कारण वर्मा खुद भी भयंकर कोरोना ग्रस्त हो गये थे और जयपुर के एक निजी अस्पताल में पांच दिन तक भर्ती रहे थे । वर्मा एक प्रसिद्ध साहित्यकार एवं गीतकार भी है जिनके गीतों को बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम द्वारा गाया गया है। शिक्षक वर्मा राजस्थान के बारां जिले के मूलनिवासी है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More