मदरसा जामिया हिदायते उलूम कमालपुर मुंगरा बादशाहपुर का जश्ने दस्तार बंदी हिफ्जे कुरान का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न




अंजुमन सदर मुँगराबादशाहपुर तहसीमुल हक बन्ने भाई के सदाकत में पहला दस्तार बंदी का कार्यक्रम रखा गया,क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने की शिरकत
—————————————————-
भारतीय सहार न्यूज नेटवर्क
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मदरसा जामिया हिदायते उलूम कमालपुर मुंगरा बादशाहपुर के अंजुमन सदर तहसीमुल हक (बन्ने भाई) के सदाकत में पहला जश्ने दस्तार बंदी हिफ्जे कुरान का कार्यक्रम हाफिज कारी और मुफ्ती के मौजूदगी में शाम 9 बजे शुरू हो कर रात के 3 बजे कार्यक्रम मुकम्मल हुआ। कार्यक्रम की नेजामत इसरार साहब ने किया कार्यक्रम में नातख्वानी वा तकरीर का लुत्फ मौजूद लोगो ने माशा अल्लाह, सुभान अल्लाह, नारे तकबीर अल्लाहु अकबर के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। मदरसे के प्रबंधक सव्वाल अहमद असर्फी ने आए हुए मेहमानों का दिल से शुक्रिया अदा किया।
मुफ्ती अहमद हेसाम साहब और डाक्टर रुहुल अमीन साहब जबलपुर विधायक ने बहुत ही अच्छी तकरीर किए सभी का दिल अपनी तकरीर से जीत लिए। मदरसे के 10 बच्चों ने हाफिज का सनद हासिल किया जिसको अंजुमन के सदर साहब के हाथो तकसीम की गई । अंजुमन सदर तहसीमुल हक बन्ने साहब ने मेहमाने का अपने अनदाज में इस्तकबाल किया। मेहमान खुशुसी सतेंद्र सिंह फन्टू सिंह प्रमुख मुंगरा बादशाहपुर , लाल बहादुर यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी , पंकज मिश्रा सपा नेता , अभिषेक शुक्ला वा कोचिंग जगत के राजन सिंह , वा शेखर पाण्डेय ,विजय पाण्डेय मौजूद थे। पूर्व सदर रेयाज अहमद , सरवर राईन नायब सदर , कोसाध्यच बकरीदी , सिक्रेटरी सिक्रेटरी सफ्कू मंसूरी,अकील बादशाह, कब्रिस्तान के अध्यक्ष पप्पू राउन, नायब सिक्रेटरी हारिस अंसारी साथ ही अंजुमन के बहुत से सदस्य उपस्थित रहे।

