ओम शिव मंदिर रामलीला ग्राउंड राम पार्क एक्सटेंशन में श्रीमद् भगवद् गीता के पाठ के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित किया गया



गाजियाबाद ब्यूरो चीफ:संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र में स्थित लोनी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत राम पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी ई- ब्लॉक रामलीला ग्राउंड में बहुत प्रचलित और श्रद्धा का केन्द्र ओउम शिव मंदिर की मंदिर कमेटी द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ बहुत दिनों से चल रहा था और जिसका समापन शनिवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ।जिसमें समस्त कॉलोनी वासियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सभी भगवान श्री विष्णु का गुणगान करते हुए भक्ति और श्रद्धा के साथ भंडारे का प्रसाद खा रहे थे। और सभी ने जय श्री राम, लक्ष्मी नारायण नारायण,राधे कृष्ण, सीता राम,हर हर महादेव, जय बंजरग बली का उद्घोष करते हुए कार्यक्रम में सहयोग किया। जिसमें कथावाचक आचार्य मुकेश सुंडली ने भगवान की भक्ति करने के लिए सभी भक्तो को प्रेरित किया।
*वही भाजपा नेता कुलवीर चौहान ने वहां उपस्थित कॉलोनी वासियों और भक्तो कहा कि भगवान नारायण की भक्ति से सर्वोत्तम कुछ नहीं है,इस संसार में और भगवान नारायण की भक्ति ही इंसान को सुख और समृद्धि प्रदान करती है। मैं सदैव क्षेत्र के विकास में तत्पर आपके साथ हूं। और जहां भी मेरी जरूरत हो आप मुझे जरुर याद करें। समाज और धर्म की सेवा करना ही भगवान की सेवा है। एवम सभी मित्रो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित ओउम शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह सजवान ने कार्यक्रम सफल होने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।एवम संयोजक जयेंद्र नेगी, तोता सिंह भंडारी, हरेन्द्र पटवाल, यशपाल नेगी देवेंद्र नेगी, राजेंद्र गोसाई, जसवंत सिंह चौहान, पितांबरी सजवान, रजनी बिष्ट, गुड्डी गोसाई, जगदीश प्रसाद ध्यानी, विजेंद्र गोसाई, हरेंद्र सिंह बिष्ट,संतन सिंह रावत, ठाकुर सिंह राणा,गोविंद सिंह, सुरेंद्र गोस्वामी, सुरेंद्र भगत और सभी कॉलोनी वासी और सभी भगवत प्रेमी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
