गाजियाबाद के लोनी में जिला कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान का आयोजन – कांता कर्दम

अंकित गोस्वामी की रिपोर्ट
लोनी, गाजियाबाद । जनपद गाजियाबाद के लोनी में स्थित बंधन बैककट लोनी विधानसभा में जिला कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग़ाज़ियाबाद के प्रभारी कांता कर्दम ने कहा की सभी मंडलों पदाधिकारी बूथों को मजबूत करें। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने पार्टी के पदाधिकारियों से पन्ना समितियों बूथ स्तर पर समितियों के गठन करने की अपील की।
प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गए। बूथ स्तर पूरे मन से काम करें। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण और पन्ना समिति के गठन ओर उनके कार्यो को विस्तार से समझाया। जल्द से जल्द पन्ना समिति को गठित करने का आग्रह किया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी कांता कर्दम जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला महामंत्री जितेन्द्र चितौडा का पटका व फूल मालाओं से जोर दार स्वागत किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र बाल्मीकि जी ने किया।
कार्यशाला में प्रशांत कुमार, पंकज शर्मा, राहुल बैसला, संजीव शर्मा, अशोक त्यागी हिमांशु शर्मा, आरती मिश्रा, कपिल पांचाल, विपिन कसाना, सुमित खटाना, संजीव प्रजापति राहुल, श्याम, सुंदर, चन्द्रपाल प्रधान, संजय पांचाल, नरेश, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

