तीन थानों की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा घायल,लुटेरे के कब्जे से तमंचा कारतूस, चोरी की मोटर साइकिल व नगदी बरामद

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत , श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व श्री अतर सिंह, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में दिनांक 22/2302/2023 की रात्रि थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर नीभापुर रेलवे क्रासिंग के आगे चेकिंग कर रहे थे कि उसी समय प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर व थानाध्यक्ष मीरगंज अपनी-अपनी टीम के साथ आये और अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा होने लगी कि मुखबीर खास से सूचना मिली कि दिनांक 19/02/2023 को धरमपुर के पास महिला को घायल कर चैन लूटने वाले दोनों शातिर अपराधी एक सुपर स्प्लेन्डर मोटर साइकिल से जंघई से मुगरा बादशाहपुर की तरफ आ रहें हैं। सूचना पर पुलिस टीम अपने आपको छिपाते हुये जंघई की तरफ से आने वाले व्यक्तियों का इन्तजार करने लगी कि थोड़ी ही देर में जंघई की तरफ से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी नजदीक आने पर जैसे ही पुलिस टीम द्वारा उस मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया कि मोटर साइकिल सवार मोटर साइकिल को पुनः मोड़ते हुये पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। मोटर साइकिल सवारो का पुलिस टीम द्वारा करीब 200 मीटर तक पीछा किया गया कि मोटर साइकिल असन्तुलित हो जाने के कारण दोनो गिर गये। पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर करने लगे जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी एवं एक गोली प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर के बगल से निकल गयी। आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुये पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया, जिससे एक बदमाश घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अतुल गौड़ पुत्र लहरी गौड़ निवासी भूपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ बताया एवं एक अभियुक्त रात्रि में अंधेरे का लाभ लेते हुये भाग गया जिसके सम्बन्ध में पूछा गया तो भागने वाले अभियुक्त का नाम सत्यम तिवारी पुत्र सन्तोष तिवारी निवासी रामपुर कला (भाट का पूरा) थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर बताया। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व लूटी गयी चैन को बेंचने के बाद मिला हिस्से का पैसा नगद 4400 रुपये व चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है अभियुक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-1208/15 धारा-356/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली सिटी प्रतापगढ़।
2.मु0अ0सं0-02/16 धारा-356/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली सिटी प्रतापगढ़।
3.मु0अ0सं0-1006/16 धारा-379/411/467/468/471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली सिटी प्रतापगढ़।
4. मु0अ0सं0-34/17 धारा-34/379/392/412/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 3/25 आयुध अधि0 कोतवाली सिटी प्रतापगढ़।
5.मु0अ0सं0-115/17 धारा-392/411 भा0द0वि0 थानाकन्धई प्रतापगढ़।
6.मु0अ0सं0-255/17 धारा-379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली सिटी प्रतापगढ़।
7.मु0अ0सं0-207/18 धारा-379/411/413/414/420 भा0द0वि0 थाना फतनपुर प्रतापगढ़।
8.मु0अ0सं0-212/18 धारा- 379/411/413/414/420 भा0द0वि0 थाना फतनपुर प्रतापगढ़।
9.मु0अ0सं0-538/18 धारा-25 आयुध अधि0 थाना कन्धई प्रतापगढ़
10.मु0अ0सं0-656/18 धारा-379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली प्रतापगढ़।
11.मु0अ0सं0-169/19 धारा-41/411/413/414 भा0द0वि0 थाना कन्धई प्रतापगढ़।
12.मु0अ0सं0-249/19 धारा-307 भा0द0वि0 थाना कन्धई प्रतापगढ़।
13.मु0अ0सं0-251/19 धारा-25/27/3 आयुध अधि0 थाना कन्धई प्रतापगढ़।
14.मु0अ0सं0-287/19 धारा-392/411 भा0द0वि0 थानारानीगंज प्रतापगढ़।
15.मु0अ0सं0-140/22 धारा-457/380/411 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
16.मु0अ0सं0-157/22 धारा-457/380/411 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
17.मु0अ0सं0-169/22 धारा-379/411 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
18.मु0अ0सं0-170/22 धारा-411/413/414/467/468/471भा0द0वि0 थानामुगराबादशाहपुर जौनपुर।
19.मु0अ0सं0-212/22 धारा-3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
20 मु0अ0सं0-279/22 धारा-379/411 भा0द0वि0 थाना लाईन बाजार जौनपुर।
21.मु0अ0सं0-40/23 धारा-307 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
22.मु0अ0सं0-41/23 धारा-411 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
23.मु0अ0सं0-42/23 धारा-3/25 आयुध अधि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
24.मु0अ0सं0-35/23 धारा-392/411 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर!
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.श्री विवेक कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर मय हमराह।
2.श्री किशोर कुमार चौबे, प्रभारी निरीक्षक थाना मछलीशहर जौनपुर मय हमराह।
3.श्री बृजेश कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष थाना मीरगंज जौनपुर मय हमराह।
4.श्री संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
