भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ईसाई मशीनरी का फैला जाल धर्मांतरण का कार्य जोरों पर, हिंदू संगठन को नहीं मिल रहा है प्रशासन का साथ ,पुलिस की पकड़ से मास्टरमाइंड थामस जोसफ फरार

0 28

सुधीर सिंह की खास रिपोर्ट

बदलापुर, जौनपुर। जनपद जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में बजरंग दल के जिला संयोजक सत्या शुक्ला को जानकारी मिली कि भलुवाही वार्ड नंबर 5 में कांति सरोज, रीता पाल के घर धर्मांतरण का कार्य चल रहा है , शुक्ला अपने सहयोगियों के साथ धर्म की रक्षा के लिए निकल पड़े और पुलिस को सूचना दिया गया कि भलुवाही वार्ड नंबर 5 में धर्मांतरण का कार्य चल रहा है। सनातन की रक्षा के लिए पहुंचे लोगों ने जब जानकारी लेना चाहा तो कुछ लोग शुक्ला से उलझ गए लेकिन दबाव बढ़ता देख वहां से काफी लोग भाग गए ,वहां के व्यवस्थापक सुजीत कुमार यादव पुत्र रतन चंद्र यादव बरबस पुर थाना बदलापुर पकड़ा गया जिसके पास से आधार मिला जिसका नंबर 6187 9627 01666, पुलिस मौके पर पहुंचकर वहां से आपत्तिजनक स्थिति में हिंदू को ईसाई बनाने का सामान बरामद किया। बरामद समान में बाइबिल की किताब, क्रास, गुटका ,कॉपी कलम ,पीली धातु जो अंगूठी है और कटा बाल मिला पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लेकर जाँच पड़ताल में जुट गई है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More