भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आरक्षण मुक्त भारत के लिए होगा देशव्यापी आन्दोलन  :- ब्राह्मण रत्न पं. कमलेश पाण्डेय

0 27

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

मुंबई। देश के सबसे बड़े ब्राह्मण समाज का संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान – भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने कहा है कि देश की व्यवस्था मजबूत करने के आरक्षण मुक्त भारत अभियान सप्ताह 26 अक्टूबर से ०१ नवंबर तक सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ट्विटर,इंस्टाग्राम और ह्वाटसप पर ” आरक्षण मुर्दाबाद ” कमेंट के साथ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। ब्राह्मण रत्न राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता मे कहा भारत सरकार अविलंब आरक्षण मुक्त भारत बनाये अन्यथा सोशल नेटवर्किंग साइट पर विरोध प्रदर्शन के बाद देश के हर जिले के मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। आरक्षण ने समाज, व्यवस्था और देश को अपाहिज बना दिया है। आरक्षण व्यवस्था के कारण हमारे देश के प्रतिभावान नौजवान विदेशो मे नौकरी करने चले जा रहे है। हमारे देश मे नौकरी मे आरक्षण, शिक्षा मे आरक्षण, आईटी मे आरक्षण, मेडिकल शिक्षा मे आरक्षण, चुनाव मे आरक्षण, हर जगह आरक्षण ही आरक्षण का जाल फैला हुआ है। लेकिन अब वह वक्त आ गया है कि आरक्षण मुक्त भारत हो। संविधान के रचयिता भीमराव अंबेडकर ने लिखा था जिस दिन कोई दलित आदिवासी देश का प्रथम नागरिक बनेगा उसी दिन आरक्षण खत्म होना चाहिए। आज तो हमारे देश का प्रथम नागर आदिवासी है तो भारत सरकार से मांग है कि आरक्षण मुक्त भारत का नव निर्माण करे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More