सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा 12 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण


(वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
मुँगरा बादशाहपुर ,जौनपुर। नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर में शुक्रवार को एक करोड़ इक्कीस लाख अड़तीस हजार की लागत से 12 परियोजनाओं का लोकार्पण राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू के कर कमलों द्वारा किया गया, सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार कि यह शुरू से मनसा रही है कि विकास की गंगा तब बह सकती है जब छोटे छोटे गांव और नगरों में विकास कार्य दिखाई देने लगे, क्योंकि छोटे-छोटे गांव और नगर के विकास से ही राष्ट्र का निर्माण होता है, उसी सोच के आधार पर विकास क्रम में केंद्र और प्रदेश की सरकार विशेष ध्यान दे रही है, जिसका जीता जागता उदाहरण आज एक करोड़, इक्कीस लाख अड़तीस हजार धनराशि की लागत से बारह परियोजनाओं का लोकार्पण है ! लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशंभर दुबे जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री रंजीत भोज्यवाल,नगर अध्यक्ष वि. हि.प.जगदम्बा जी जायसवाल,सभासद आलोक कुमार गुप्ता( मंडल उपाध्यक्ष), उमाशंकर गुप्ता आर्किटेक्ट(मंडल उपाध्यक्ष) एवं सम्मानित सभासदगण गणेश गुप्ता,अरविन्द कुमार साहू (बच्चा), दीपक मोदनवाल,राजेंद्र कुमार, रामयस मौर्या,विजय बहादुर जायसवाल,धर्मेंद्र सिंह,हरिओम केशरी,बकरीदी राईन एवं अन्य सभासदगण उपस्थित रहे, साथ मे पूर्व सभासद अनिल कुमार भूरे एवं नगर पालिका के ठेकेदार अजय कुमार जायसवाल (गब्बर) राजेश गुप्ता,वीरेंद्र कुमार बाबा,कमरुद्दीन लारी,पन्ना लाल यादव,मोहम्मद अली एवं नगर के सम्मानित नगर वासी ,पालिका के अवर अभियंता जल शिवानंद वास्को,लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल समेत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
