आंगनवाडी महिलाओं ने महिला समूह पर लगाया आरोप,आंगनबाड़ी में आ रहे बाल पुष्टाहार से महिला समूह को किया जाए अलग- ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सिंह

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी महिलाओं ने किसान यूनियन प्रदेश सचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय सहारा टीम से किसान यूनियन प्रदेश सचिव ने कहा कि मेरे पास आंगनबाड़ी का G.O है, जिसमें महिला समूह को केवल कुली की तरह बाल विकास खाद्य सामग्री को आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचाने का कार्य है, वितरण करने की जिम्मेदारी और बचा हुआ खाद्य सामग्री की जिम्मेदारी भी आंगनबाड़ी की ही होगी, आंगनबाड़ी के कार्यों में समूह की दखल नहीं होनी चाहिए। वहीं आंगनवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी व्यवस्था को समूह की व्यवस्था से बिल्कुल अलग होना चाहिए और यह हमारी मांग पांच सूत्रीय मांगों में से सबसे प्रमुख मांग है।
अब सवाल यह उठता है कि एक तरफ जहां समूह की महिलाओं ने विभाग और आंगनबाड़ी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने का कार्य कर रही हैं, वहीं अब आंगनवाड़ी महिलाओं ने एक सुर में समूह का विरोध कर रही हैं, और आंगनबाड़ी केंद्र में आ रहे बाल विकास पुष्टाहार से समूह की व्यवस्था को भी अलग करने की मांग कर रही हैं, ऐसे में एक दूसरे पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं, अब किसकी बात मानी जाए यह तो जांच का विषय है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गायत्री, सरोज, मंजू मिश्रा, सरोज कुमारी, आशा, देवी संजना मौर्य आदि आंगनवाड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।
