रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट महिला समेत 5 लोग घायल
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
उक्त गांव में एक पक्ष के विजय दूबे और दूसरे पक्ष के अखिलेश दूबे से रास्ते को लेकर कहासुनी होने लगी बात इतनी बढ़ गई कि कहासुनी होते-होते एक पक्ष विजय दूबे ने कई लोगों को बुला लिया और लाठी डंडे से दूसरे पक्ष को पीटने लगे मारपीट मे दूसरे पक्ष के अखिलेश दुबे ( 37) विमलेश दुबे (18) वर्ष, मिथिलेश दुबे (25 ) राम चंद्र दुबे( 67)ममता दुबे (32) सहित पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सतहरिया चौकी इंचार्ज बृजेश गुप्ता ने सभी घायलों को घायल अवस्था में 108 नं. एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर लाया गया जहां पर अखिलेश दुबे के सिर मे गंभीर चोट होने की वजह से हालत गंभीर को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी डा. राम विजय ने होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
