पुलिस की नाकामी से चोरों का बढ़ा मन, नगदी समेत लाखों का सामान पार
फूलपुर, प्रयागराज। ठंड की दस्तक देने के पूर्व ही चोरों का गिरोह क्षेत्र में लगातार चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हुए लोगों में भय का माहौल बना दिया है 1 माह पूर्व 3 अक्टूबर को ईशा पब्लिक स्कूल बाबूगंज में 5 एचपी का लगा हुआ सोलर विद्युत प्रोजेक्ट पर चोरों ने अपना हाथ साफ करते हुए 300000 के ऊपर का सामान डकार गए उसके बाद से कोतवाली फूलपुर अंतर्गत चोरी और लूट की वारदातें आम बात हो गई ।लगातार हो रही चोरियों से जहां एक तरफ लोग भयभीत व डरे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस की नाकामी
को लेकर के बाजार में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बाबूगंज में देना बैंक के ठीक सामने सहज जनसेवा केंद्र में सेंध लगाकर घुसे चोरो ने नकदी सहित 6लैपटॉप चार्जर, इनवर्टर व काउंटर में रखे हुए 15000 रुपए नगद समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह भुक्तभोगी को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी अविनाश कुमार पटेल ने बताया कि नगदी समेत कुल लगभग ₹200000 चोरों द्वारा पीछे की दीवाल काटकर उठा ले गए यह चोरी हो जाने से ना केवल हमारी आय पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि परिवार का भरण पालन करने में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।भुक्तभोगी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
