समाजवादी पार्टी मिशन 2022 अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में सर्व समाज बैठक सम्पन्न

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या/बीकापुर। आगामी 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी में समाजवादी पार्टी के द्वारा विधानसभा 274 बीकापुर की चवंरढ़ार ग्राम सभा मे सर्व समाज की बैठक हुई। समाजवादी पार्टी के मिशन 2022 अभियान के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के संभावित विधानसभा प्रत्याशी अनूप सिंह ने कहा कि मिशन 2022 के तहत पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है यह बैठक चवंरढ़ार ग्राम सभा के समाजवादी विचारधारा समर्थक रंजीत तिवारी के आवास पर संपन्न की गई। बैठक के दौरान सपा नेता अनूप सिंह ने प्रधान पद प्रत्याशी रवि तिवारी पुत्र रंजीत तिवारी को आगामी पंचायत चुनाव में जीत की पूर्व शुभकामना व आशीर्वाद प्रदान किया समाजवादी पार्टी के इस सर्व समाज बैठक में गांव के सम्मानित लोग सम्मिलित रहे और उन्होंने सपा नेता अनूप सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी विचारधारा को सुना समझा और सराहा और आगामी मिशन 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ हैं सम्मानित ग्रामीणों ने सपा नेता अनूप सिंह को समर्थन देते हुए आश्वस्त किया कि मिशन 2022 के तहत माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

सपा नेता अनूप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सर्व समाज बैठक में रंजीत तिवारी,उमेश चन्द्र तिवारी उर्फ साधु तिवारी,ब्रह्म प्रकाश तिवारी,बाबूराम तिवारी,राजेश तिवारी उर्फ राजू तिवारी,राजेश मिश्रा,शिवराम यादव,लहुरी निषाद व प्रभाकर तिवारी आदि सम्मानित ग्रामीणों ने प्रमुखता से भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनावों में मिशन 2022 समाजवादी पार्टी का साथ देने का फैसला किया।
