मैहर ब्रेकिंग न्यूज, 16 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बंद रहेंगे मैहर मां शारदा धाम के पट ,शारदा समिति की बैठक में सतना कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
सतना । नोवल कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए सर्किट हाउस मैहर में आयोजित शारदा समिति की बैठक में सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर 16 अक्टूबर से 2 नवंबर तक माता रानी के दर्शन के लिए पट बंद रखने के निर्देश दिए हैं एवम दीपावली के 3 दिन और पट बंद रखने के निर्देश दिए हैं जिसमें मैंहर

अनुविभागीय अधिकारी सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस दर मियान माता रानी के भक्तों को शारदा माता के दर्शन ऑनलाइन करने होंगे जो कि मां शारदा समिति की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होंगे। बैठक में मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के साथ शारदा प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
