मुख्यमंत्री ने की ई- चालान व्यवस्था की शुरुआत
केरल। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को राज्य में ई-चालान व्यवस्था की शुरूआत कर दी है। मुख्यमंत्री ने इसकी शुरूआत पर मीडिया कर्मियों के बातचीत में बताया कि ई-चालान ट्रैफिक व्यवस्था में चल रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चालान अथवा जुर्माने की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी इस वजह से ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों से मनमाने ढंग से जुर्माना वसूल करना बंद करेगी। इस सिस्टम में लोग अच्छी तरह जान सकेंगे कि किस उल्लंघन के लिए उन्हें कितना जुर्माना भरना है।
