समाजसेवी ने मुख्यमंत्री से की स्थाई वीडियो के नियुक्ति की मांग
मछलीशहर,जौनपुर । समाजसेवी जज सिंह अन्ना टीम ने मछली शहर ब्लाक पर प्रदर्शन करते हुए नये स्थाई वीडियो के नियुक्ति की मांग उत्तर प्रदेश सरकार एंव जिलाधिकारी जौनपुर से किया है।
अन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि एक अधिकारी के चार हाथ पैर नहीं हो सकते। देश में अधिकारियों की कमी भी नहीं है। बरसठी ब्लाक के वीडियो राजन राय को ब्लाक मछली शहर का भी अधिभार दिया गया है। राजन राय हप्ते

में एक या दो दिन ही ब्लाक मछलीशहर में बैठने का समय दे पाते हैं। जिससे जनमानस वीडियो की अनुपस्थित के कारण अपना कार्य कराने में असमर्थ हो जाते हैं और मछलीशहर क्षेत्र में वीडियो की अनुपस्थिति के कारण जन आक्रोश क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है और मछलीशहर क्षेत्र का विकास भी नहीं हो पा रहा है। जज सिंह अन्ना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश से एवं जिलाधिकारी जौनपुर से अपील किया है कि तत्काल नए स्थाई वीडियो की नियुक्ति मछली शहर में की जाए जिससे जनमानस खुश हो और विकास कार्य तेजी से हो।
