जौनपुर की बेटी प्रतिभा वर्मा ने आईएएस की परीक्षा में तृतीय स्थान और महिलाओं में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, सांसद बी.पी.सरोज ने दिया बधाई
जौनपुर । मंगलवार को जौनपुर जनपद के लिए गौरव का दिन रहा जौनपुर के तहसील शाहगंज के डेरवा गांव के मूल निवासी श्री शिव वनस वर्मा की पुत्री प्रतिभा वर्मा ने आईएएस की परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया और

महिलाओं में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री वर्मा जी सुल्तानपुर जिले में बाबू भगवान दास आदर्श इंटर कॉलेज में अध्यापक है ।
जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश

कुमार सिंह ने बताया कि जौनपुर के लिए आज गौरव का दिन है। जिलाधिकारी ने प्रतिभा वर्मा को बधाई दिया । वहीं मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के सांसद बी पी सरोज ने बेटी प्रतिभा वर्मा को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना किया ।
