भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का अयोध्या दौरा

0 29





अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री पूर्व निर्धारित समय पर अयोध्या पहुंचे वहां पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीया आनंदीबेन पटेल जी के साथ अयोध्या जनपद के सभी विधायकों ने प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया उसके बाद वहां से प्रधानमंत्री का काफिला सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचा वहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन पूजन व आरती किया वहां के मुख्य पुजारी ने प्रधानमंत्री जी को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया उसके बाद वह सीधे श्री राम जन्मभूमि परिसर मैं गए जहां पर मुख्य भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित था वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री जी ने अस्थाई मंदिर मेंभगवान राम लला विराजमान के दर्शन पूजन किया तत्पश्चात वहां उपस्थित विद्वानों ने प्रधानमंत्री के हाथों से भूमि पूजन शिला पूजन आज कार्यक्रम संपन्न करवाया। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित आमंत्रण स्वीकार करके आने वाले धर्माचार्य एवं मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। बाद में माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर सामूहिक शक्ति के साथ पीढ़ियों के संघर्ष और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। उन्होंने श्री राम को संपूर्ण बताकर उनके जीवन चरित्र को मानव जीवन में उतारने की बात कही प्रधानमंत्री जी का संबोधन जारी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत जी, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और मुख्य रूप से उपस्थित हैं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More