बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत दो अन्य राहगीर घायल
फतेहपुर । मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा चौकी अंतर्गत बाबा होटल के पास रोड पर खड़े लाइनमैन संतोष यादव व दो अन्य लोग बात कर रहे थे तभी पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दिया जिससे संतोष यादव व दो अन्य लोग पप्पू मिश्रा, जुनैद निवासी बरौरा साथ खड़े लोग घायल हो गए । पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल संतोष यादव की मौत हो गई वहीं दो अन्य का इलाज जिला चिकित्सालय करके उन्हें वापस घर भेज दिया गया मृतक संतोष यादव हुसैनगंज पावर हाउस में लाइनमैन थे व मलवां पावर हाउस में लगभग 10 वर्षों से रह रहा थे मृतक संतोष यादव का मूल निवास इरादातपुर केशव अचाकापुर थाना हथगांव है। मृतक की पत्नी शांति देवी की 8 वर्ष पहले मौत हो गई थी मृतक अपने तीन पुत्रों क्रमशःरवि, राहुल, विपिन के साथ रहते थे।।
