भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम जारी

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्या में नलकूप निर्माण खंड के प्रधान सहायक बाल गोविंद के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी विजिलेंस सिंचाई विभाग की टीम ने उनकी गिरफ्तारी की है। सिंचाई विभाग के बोल्डर घोटाले में गिरफ्तारी हुई है। मालूम हो कि 2015 में अयोध्या के कैंट थाने में विजिलेंस ने दर्ज कराई थी बोल्डर टेंडर घोटाले की एफआईआर।
बाल गोविंद पर टेंडर रजिस्टर गायब करने का आरोप है ।
बहराइच के बेल्हा बांध बोल्डर घोटाले में हुई है गिरफ्तारी।
