नही दिखी बकरीद की रौनक,पसरा रहा सन्नाटा
बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने बकरीद पर्व की रौनक को भी नहीं बख्शा जिसके कारण नगर एंव देहात क्षेत्रो मे बकरीद की रौनक फीकी रही । शासनादेश के अनुपालन में विभिन्न मस्जिदों मे महज पांच पांच लोगों ने नमाजें अदा किया। बकरीद पर्व पर पुलिस प्रशासन भी अधिक संवेदनशील बनी रही तथा मस्जिदों मे नमाज के वक्त चक्रमण करती रही । शासनादेश का अनुपालन कराने हेतु तथा लाकडाउन का उलंघन न होने पाएं पुलिस लगातार एक्शन मोड़ मे रही। अधिकतर लोगो ने घरों मे नमाज पढ़ी।बच्चों मे भी बकरीद पर्व को लेकर पहले जैसा उत्साह नही दिखा।चहल पहल भी कम रही । लोग घरों मे कैद रहे।ईद की तरह बकरीद मे भी नये कपड़ो से परहेज रहा। पूरी खामोशी और बगैर किसी शोर शराबे के बकरीद पर्व सम्पन्न हो गया ।
