अंजना सिंह को गुलाबी साड़ी में देख रोमान्टिक हुए आनंद ओझा
मुंबई । दिलचस्प । भोजपुरी सुपरस्टार आनंद ओझा एक बार फिर से सुर्खियो मे आ गये हैं,वजह है इनकी एक तस्वीर इन दिनों रियल सुपरस्टार आनंद ओझा और भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं । आप सभी को बता देना चाहता हूँ की ये तस्वीर इन दोनों की अपकमिंग फिल्म कुंभ के सेट पर की है जो इन दिनों चर्चाओ का केन्द्र बनी हुई हैं । गुलाबी साड़ी पहनी अंजना सिंह इस तस्वीर में किसी अफसरा से कम नहीं लग रही जिनको देख भोजपुरिया अभिनेता आनंद ओझा मन ही मन रोमान्टिक हो रहे हैं,जो इन तस्वीरो में साफ साफ देखा जा सकता हैं । वैसे तो यह पहली बार नहीं हुआ है जब इन दोनों की रोमान्टिक तस्वीरे सोशल मीडिया पर चर्चाओ का केन्द्र बनी हो,इससे पहले भी इन दोनों की रोमान्टिक तस्वीरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बिटोर चुकी हैं ।
“प्रज्ञा फिल्मस क्रिएशन” और निर्देशक “मनोज प्रसाद” के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता आनंद ओझा लीड रोल में हैं । उनके विपरीत अभिनेत्री अंजना सिंह हैं,जिनके साथ उनकी तस्वीरे वायरल हो रही हैं । इसको


लेखक अभिनेता आनंद ओझा ने बताया की फिल्म की कहानी के डिमान्ड के हिसाब से यह रोमान्टिक पोज फिलमाए जा रहे हैं दृश्य की तस्वीर वायरल हुई है जो लोगों को पसंद आ रही है ।
उन्होने बताया की मुझे खुशी हैं की दर्शक मुझे अंजना जी के साथ पसंद कर रहे हैं वैसे तो हम सभी जानते हैं की अंजना सिंह भोजपुरी की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रीयो में शुमार हैं । हम दोनों की केमेस्ट्री सेट पर काफी अच्छी रही हैं और सेट के बाहर भी हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं । उम्मीद करता हूँ की ये फिल्म दर्शको को खुब पसंद आएगी और जैसे दर्शक फिल्म के ट्रैलर और गानो को अपना प्यार दिये है वैसे ही फिल्म को भी अपना प्यार आशिर्वाद देंगे ।
