भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

हमें गली मोहल्लों वार्ड में जा जाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता मे अलख जगाने की आवश्यकता है – सौरभ शुक्ला

0 23

शहर कांग्रेस कमेटी, जौनपुर का हुआ विस्तार

जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पदाधिकारियों का सम्मान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ राकेश उपाध्याय व कांग्रेसी नेता राकेश सिंह डब्बू द्वारा सभी को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सौरभ शुक्ला ने बताया कि आगामी 2022 के चुनाव को देखते हुए इस कठिन दौर में परिश्रम के साथ संगठन को वार्ड/वूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है ।उन्होंने कहा कि हमें गली मोहल्लों वार्ड में जा जाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता मे अलख जगाने

की आवश्यकता जिससे आगामी 2022 में श्रीमती प्रियंका गांधी जी व अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में बन सके। इसके लिए हमें कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने बताया कि हम सबको कांग्रेस का सिपाही बनकर संगठन को मजबूत करना है और आगे बढ़ाना है जिससे 2022 में विजय श्री का परचम लहराया जाए । आज आजादी के नायक क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद चंद्रशेखर जी की जयंती विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत के संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की सूची कोषाध्यक्ष सूर्यमणि सोनी, उपाध्यक्ष- गौरव सिंह सनी, मुफ्ती हासिम मेहदी, बाढू राम, श्रीमती समीम आरा खान , महासचिव- राजन तिवारी एडवोकेट ,संदीप चौरसिया,सैयद हसन मेहंदी, अमीश श्रीवास्तव,
सचिव- शोभित श्रीवास्तव,हाजी अवि वकास, फरमान हैदर, डा शिवराय, अमर पांडे, बिलाल नदीम, चंद्रप्रकाश मौर्य, अशरफ़ अली, भृगुनाथ रावत, धीरेंद्र गौड़, जैगम अब्बास,मुरली धर बिन्द शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बनाए गए । और सम्मान समारोह में हसन हसन तबरेज विशाल सिंह हुकुम यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, शिव मिश्रा, राकेश मिश्रा, सुभाष चंद्र ,विपिन शर्मा, वैभव शुक्ला, अमर चन्द्र मौर्य, सत्य प्रकाश गुप्ता, हसीब सुरूर खान ,मो अशरफ़ आदि मौजूद रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More