मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 06 बस स्टेशनों का लोकार्पण एवं 07 स्टेशनों का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड-19 के दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपने आप को सिद्ध किया है आपदा एवं चुनौतियां के दौरान कसौटी पर खरा उतरा परिवहन निगम परिवहन निगम को संकट का साथी बताया विशेष श्रमिक ट्रेनों के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री तथा रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया परिवहन निगम ने आपदा में कामगारों श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने का अत्यंत सराहनीय कार्य किया वर्तमान सरकार ने लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बस अड्डों को भी हवाई अड्डों की तर्ज पर विकसित करने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा तैयार किए गए 6 बस स्टेशनों का लोकार्पण एवं साथ बस स्टेशनों का शिलान्यास किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने परिवहन निगम की बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री जी ने नवनिर्मित बस स्टेशनों नैमिषारण्य (सीतापुर),चित्रकूट (चित्रकूट),बस शेल्टर रुधौली (बस्ती),बस शेल्टर मनकापुर (गोंडा),बस स्टेशन डिबाई (बुलंदशहर),अवध बस स्टेशन अयोध्या मार्ग (लखनऊ) का लोकार्पण किया तथा गुरसहायगंज (कन्नौज),बस स्टेशन जालौन (जालौन),बस स्टेशन कांठ (मुरादाबाद),बस स्टेशन दिबियापुर औरैया बस स्टेशन (अलीगंज),(एटा),बस स्टेशन बदलापुर (जौनपुर), बस स्टेशन चायल (कौशांबी) का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आमजन को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रांसपोर्ट सुविधाएं प्रदान कर रही है उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपने आप को सिद्ध किया है क्योंकि सामान्य दिनों में हर व्यक्ति एवं संस्था अपना काम कर सकती है मगर आपदा एवं चुनौतियों से जूझते हुए परिणाम दे पाना यह किसी भी संस्था के लिए एक बहुत बड़ी कसौटी है और इस कसौटी पर परिवहन निगम खरा उतरा है उन्होंने परिवहन निगम को संकट का साथी बताया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 को लेकर जब लाकडाउन की कार्यवाही प्रारंभ हुई थी तब परिवहन निगम ने आपदा में कामगारों/श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने का जो कार्य किया है वह अत्यंत सराहनीय है मात्र 48 घंटे में साढ़े तीन से चार लाख लोगों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया गया उन्होंने कहा कि राजस्थान के कोटा में प्रदेश के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं जिनकी परिवहन निगम द्वारा सुरक्षित घर वापसी कराई गई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विशेष श्रमिक ट्रेनों के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जी तथा रेल मंत्री जी का आभारी है कामगारों एवं श्रमिकों को स्टेशन से सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बसों की सेवाएं प्रदान की जिससे प्रदेश के लगभग 35 लाख लोगों को सुरक्षित परिवहन सेवाएं प्राप्त हुई ।
मुख्यमंत्री ने कहा हम कोविड-19 से भी लड़ेंगे और विकास का पहिया भी नहीं रुकने देंगे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बस अड्डों को भी हवाई अड्डों की तर्ज पर विकसित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 से भी लड़ेंगे और विकास का पहिया भी नहीं रुकने देंगे। परिवहन निगम कोविड-19 के दृष्टिगत अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहा है संक्रमण को रोकने के मद्देनजर मास्क ग्लब्स तथा सैनिटाइजर को अनिवार्य रूप से सभी के लिए जरूरी किया गया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अशोक कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम तथा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम निरंतर नित नए आयाम स्थापित कर रहा है उन्होंने कहा कि श्रमिकों कामगारों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में परिवहन निगम में उल्लेखनीय कार्य किया है उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री राजशेखर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद श्री कौशल किशोर, विधायक श्री अविनाश त्रिवेदी,मुख्य सचिव आर०के० तिवारी,अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी,प्रमुख सचिव परिवहन श्री आर०के०सिंह सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
