छापेमारी में फड़ पर रखा ग्यारह हजार छ सौ रुपए एवं आधा दर्जन बाइक बरामद , जुआड़ी फरार
बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने मंगलवार की शाम छापा मारकर फड़ पर रखा ग्यारह हजार छ रूपए के साथ पास में ही खड़ी आधा दर्जन बाइक बरामद कर लिया । जबकि पुलिस को देख जुआड़ी फरार होने में कामयाब रहे । मुखबिर की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह सदल बल मंगलवार की शाम रामनगर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर दिया । पुलिस को अपनी ओर आता देख जुआड़ी फड़ पर रखीं नगदी एवं अपनी बाइको को छोड़कर भाग खड़े हुए । थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान फड़ पर रखा ग्यारह हजार छ रूपए बरामद किया गया । इसके साथ ही लावारिस हालत में खड़ी आधा दर्जन बाईकों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया । थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही जुआडियो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
