भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पत्रकार के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई की लोगों ने की कड़ी निन्दा , जताया आक्रोष

0 22

पत्रकार को पाबंद किया जाना निष्पक्षता एवं निर्भीकता पर आघात है

✍ बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकार बृजेश पाण्डेय को पूर्व थानाध्यक्ष रहे अरविंद कुमार यादव द्वारा साजिश के तहत हल्का पुलिस पर दबाव डाल कर फर्जी बीट रिपोर्ट तैयार कर पाबंद किए जाने की रिपोर्ट भेजने की लोगों ने कड़ी निन्दा करते हुए इसकी जांच कराने एवं दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है । बताते चलें कि थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव ने अपने कार्यकाल में नियम कानून को ताक पर न्यायालय के स्थगन आदेश को ठेंगा दिखा कर रकम वसूल अवैध कब्जा कराने का अभियान चला दिया था । जिसे क्षेत्र में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकार बृजेश पाण्डेय ने समाचार पत्रों में प्रकाशित किया था । जिससे दुर्भावना से ग्रसित थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बीट कांस्टेबल पर दबाव बना कर फर्जी बीट रिपोर्ट तैयार कर पाबंद किए जाने हेतु उप जिलाधिकारी मछ्ली शहर न्यायालय में पत्रावली पेश कर दिया था । जिसकी सूचना पत्रकार बृजेश पाण्डेय को तब मिली जब उपजिलाधिकारी मछ्ली शहर न्यायालय से नोटिस मिली ।

इस सम्बन्ध में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं नीभापुर गांव निवासी एडवोकेट मदन कुमार तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिसिया कार्रवाई को पत्रकार उत्पीड़न करार दिया । उन्होंने कहा कि मुंगराबादशाहपुर के निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करने वाले पत्रकार बृजेश पाण्डेय ने कभी भी खबरों से समझौता नहीं किया ।उसी का ही यह प्रभाव है कि खबरो से बौखलाई मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने पत्रकार को ही पाबंद कर दिया पुलिस का यह कार्य अधिकारातित है जो कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को अपने कार्य से उन्मुक्त करने का प्रयास है । यदि इसी प्रकार अपने अधिकारों का गलत प्रयोग किया जाएगा तो समाज में कभी कोई व्यक्ति निर्भीकता के साथ कोई भी कार्य नहीं कर सकता ।
मदन कुमार तिवारी
एडवोकेट उच्च न्यायालय इलाहाबाद

भाजपा नेता एवं मां कमला देवी इण्टर कालेज जयपाल पुर के प्रधानाचार्य मृत्युंजय सिंह मुकुंद ने कहा कि बृजेश पांण्डेय जी एक निष्पक्ष ईमानदार पत्रकार हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सदैव प्रश्नचिन्ह लगता आया है सरकार चाहे जिस पार्टी की हो वर्दी का दुरुपयोग कर अक्सर सामान्य लोगों को बेवजह फ़र्जी मुकदमों में फंसा कर चालान कर दिया जाता है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।
मृत्युंजय प्रताप सिंह मुकुंद
प्रधानाचार्य
मां कमला देवी इण्टर कालेज जयपालपुर मुंगराबादशाहपुर जौनपुर

प्राथमिक शिक्षक संघ मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बृजेश पाण्डेय द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता करने का नतीजा है कि उनकी लेखनी से बौखलाई मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने साजिश के तहत उन्हें पाबंद करने का प्रयास किया है । जिसे प्राथमिक शिक्षक संघ बर्दास्त नहीं करेगा । पत्रकारों के मान सम्मान एवं स्वाभीमान के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ कटिबद्ध है ।

प्रमोद कुमार दुबे
अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मुंगराबादशाहपुर जौनपुर

स्पेक्ट्रम कोचिंग क्लासेज के संचालक डा० शेखर आनंद पाण्डेय ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार एवं पत्रकारिता भारत का चौथा स्तंभ है इसे किसी दायरे में बांधना उचित नहीं है ।
डा० शेखर आनंद पाण्डेय
संचालक
स्पेक्ट्रम कोचिंग क्लासेज मुंगराबादशाहपुर जौनपुर

ज्ञानस्थली इण्टर कालेज चैनपुर सुजानगंज के संस्थापक संतोष द्विवेदी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगराबादशाहपुर के सुलभ एवं सरल कर्तब्य निष्ठा के प्रति वफादार सिद्धांत, एवम लेखनी के प्रति कोई समझौता ना करने वाले ,साहसी,एवम अडिग पत्रकार बृजेश पाण्डेय जी के प्रति पुलिस प्रसासन का ऐसा रवैया निंदनीय है । जिसकी जितनी भी निन्दा की जाय कम होगी । उन्होंने कहा कि *तेरी सोच पर चले कलम,, ऐसा मेरा किरदार नही ,जो सत्य ना खोजे दर्पण में, मैं ऐसा लेखनी कार नही ।

संतोष द्विवेदी
संस्थापक ज्ञानस्थली इण्टर कालेज चैनपुर सुजानगंज जौनपुर

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More