भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मोदी सरकार के गलत नीतियों की वजह से देश की जनता त्राहि – त्राहि कर रही है – सौरभ शुक्ला 

0 25
जौनपुर । केंद्र सरकार के गलत नीतियों की वजह से कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है । डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को वापस लेने के संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के द्वारा शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन दिया गया
सौरभ शुक्ला ने बताया कि देश व प्रदेश की जनता कोरोना महामारी का दंश झेल रही है देश की आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी है । लोगों के काम धंधे ठप है युवा बेरोजगार बैठे हैं । किसान आत्महत्या कर रहा है रोजमर्रा जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है जब देश संकट से जूझ रहा है

तब केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल का दाम बढाकर जनता के सीधे जेब पर डाका डालने का काम किया है । सरकार की गलत नीतियों की वजह से लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है भाजपा सरकार तत्काल प्रभाव से डीजल और पेट्रोल के दाम को कम करें जिससे किसानों और आम जनमानस को राहत मिल सके ।मोदी सरकार के गलत नीतियों की वजह से देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही । भाजपा सरकार द्वारा विकास के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है कि इन्होंने डीजल पेट्रोल के बराबर कर दी देश की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है और पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ जाने से गरीब की थाली की रोटी छिन जाती है क्योंकि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी प्रभावित होती है लेकिन महामारी में और आम जनमानस गरीब आदमी जूझ रहा है उस पर डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों का मुल्य बढाकर उन्होंने जनता को ऐसा धोखा दिया है यह सोचने योग्य है हम कांग्रेस का विरोध करते हैं और सरकार से हमारा आग्रह है कि बड़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम को वापस ले जिससे आम जनमानस को राहत मिले। इस अवसर पर ,डॉ चित्रलेखा सिंह (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ), डॉ राकेश उपाध्याय ,सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह,विशाल सिंह हुकुम , गौरव सिंह सनी, राकेश सिंह डब्बू राजन तिवारी एडवोकेट, मनोज मिश्रा, संदीप सोनकर ,नागेश द्विवेदी बंटी, राज कुमार निषाद अशरफ अली, इश्तियाक अहमद , मोहम्मद अशरफ आदि मौजूद रहे हैं

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More