भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के अयोध्या दौरे में

0 33


अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। आज दोपहर अयोध्या दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले जिले के नान कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से हालचाल जाना इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के सांसद, विधायकों एवं जिला अध्यक्ष और महापौर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक किया और जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा की। इसके उपरांत वहां से सीधे अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। श्रीराम जन्म भूमि न्यास के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री योगी को राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी जिसके उपरांत पौध रोपण भी किया।

तदुपरांत उन्होंने श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात करके राम मंदिर निर्माण के बारे में चर्चा की। अयोध्या भ्रमण के दौरान उन्होंने जनपद में हो रहे विकास को गति देने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More