भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अजय कुमार लल्लू की रिहाइ के लिए मुह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने किया मौन प्रतिवाद

0 27

जौनपुर । केराकत कांग्रेस कार्यालय पर मौन प्रतिवाद किया गया, जरूरतमंद , गरीब लोगों की सेवा करने के लिए यूपी की योगी सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को 20 मई से जेल में बंद रखा हुआ है जिसके विरोध में युवा कांग्रेस के सूरज सिंह राजपूत व ब्लॉक कांग्रेस के लालता चौधरी के नेतृत्व में मुह पर काली पट्टी बाँध कर मौन प्रतिवाद किया गया। मिडिया से बातचीत के दौरान सूरज सिंह राजपूत

ने कहा महात्मा गांधी के विचार उनसे मिले संस्कारों की पूंजी से आज भी युवा पीढ़ी पोषित हो रही है। समाज की रगों में उनके विचारों की ऊर्जा बह रही है। जो हर परिवेश को पुष्पित पल्लवित कर रही है। गांधी जी के वैचारिक संस्कार को आत्मसात् करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया
जिसमे मुख्य रूप से लालता चौधरी खुर्शीद, आलम खान, अक्षय चौरसिया, जावेद, विकास निषाद, मुन्ना यादव, कल्लू चौहान, दीपक साहू, गुलाब सोनकर, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More