परिवार का एकमात्र सहारा गायब, पुलिस थाने के चक्कर लगाते बीतें 3 महीने
केराकत , जौनपुर। केराकत क्षेत्र के कनौरा ग्राम निवासी शिवलोचन राम के तीन पुत्र है जिनमे से रजत कुमार सबसे बड़ा तीनों पुत्र जन्म से ही मन्द बुद्धि रहें है। जिसमे से बड़ा पुत्र रजत मजदूरी वगैरह करके परिवार का जिम्मा उठाये हुए था,की 24 फरवरी 2020 को अचानक लापता हो गया।रजत के पिता शिवलोचन राम काफी खोजबीन तलाश करते हुए थक कर पुलिस से भी गुहार लगाई पर पुलिस केवल गुमशुदगी की सूचना दर्ज

कर एक पन्ना परिवार को पकड़ा दिया और शिथिलता इतनी की आजतक लापता का कोई खोज खबर नही मिला।तीन बच्चों में बड़ा रजत ही परिवार की आर्थिक रीढ़ रहा उसके लापता होने से परिवार के ऊपर आर्थिक शंकट भी खड़ा हो चुका है।परिवार को कोई मार्ग नही सूझ रहा कि वो करें तो क्या करें।
