कोरोना वारियर्स के रूप में सफल पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के प्रबन्धक एवं वरिष्ठ काँग्रेसी नेता डॉ0 प्रमोद के0 सिंह ने सम्मानित किया
सुजानगंज, जौनपुर । क्षेत्र के सुजानगंज में स्थित प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के प्रबन्धक एवं वरिष्ठ काँग्रेसी नेता व पूर्व सदस्य प्रदेश काँग्रेस कमेटी डॉ0 प्रमोद के0 सिंह ने मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सब की नज़र के पत्रकार सर्वेश तिवारी , भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक एस.एस. पाण्डेय समेत


अन्य स्थानीय पत्रकारों को कोरोना वायरस की महामारी के दौरान कोरोना वारियर्स के रूप में सफल पत्रकारिता के लिए अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया । भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान डॉ0 प्रमोद के0 सिंह ने कहा कि प्रेस राष्ट्र का चौथा स्तंभ होता है । उन्होंने कहा कि इस कोरोना वायरस जैसी भीषण बिमारी मे भी हमारे पत्रकार साथी अपनी जान हथेली पर रखकर क्षेत्र मे जाकर समाचार का संकलन करते हैं । पत्रकारों के माध्यम से ही हमे घर बैठे क्षेत्र के विषय मे जानकारी मिल जाती है । डा. प्रमोद के. सिंह ने कहा कि ऐसे पत्रकारों को सम्मानित करना चाहिए ।
