नलकूप की हौज में डूब कर युवक की मौत

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के चॅवरढार ग्रामसभा के पूरे बिहारी का पुरवा निवासी शिवपूजन तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी उम्र लगभग 32 साल की अपने नलकूप के हौज मे नहाते समय लगभग 11:30 डूब कर मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों के मुताबिक मृतक युवक मुंबई में रहता था अभी लगभग डेढ़ महीने पहले घर वापस आया था।मृतक युवक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक अपने पीछे पत्नी तथा एक सात साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
